फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टैलेंट हंट का आयोजन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
पुलिस डीएवी स्कूल में टेलेंट हंट में प्रतिभा दिखाते ​प्रतिभागी। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इनर व्हील क्लब ऑफ अंबाला ने सहयोग किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। किसी ने मधुर गीत सुनाए तो किसी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों (म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स) को बजाकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनर व्हील क्लब की ओर से बच्चों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने इनर व्हील क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट रमन गुलाटी और सुमन कांत ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागी

कक्षा छठी : हर्षिता, नवदीप, कृतिका, निहारिका, आयुष, ऐशवीन, प्राशी, नमरीत, मानवी, लावण्या और गुरनूर।
कक्षा सातवीं : आध्या, अनन्या, हिताक्षी, हरशीन, रमणीत, तनिष्का और बृजेंद्र।
कक्षा आठवीं : समृद्धि, आराध्या, निवेश, अर्णव, तन्य, आन्या, सार्थक, रूद्र, चिराग, तृप्ति, खुशी और आरव।

पुलिस डीएवी स्कूल में टेलेंट हंट में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। स्कूल

पुलिस डीएवी स्कूल में टेलेंट हंट में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। स्कूल

पुलिस डीएवी स्कूल में टेलेंट हंट में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें