फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बोर्ड परीक्षा के पांच दिन में जमा कराने होंगे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से पहले राजकीय स्कूलों के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट जमा कराना होगा। टैबलेट जमा कराने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति निगरानी करेगी।
विज्ञापन

यही नहीं टैबलेट जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र, डीएमसी और चरित्र प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाएगा। बता दें कि जिले में बुनियाद केंद्र में पढ़ने वाले नाैवीं और राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विभाग की ओर से टैबलेट और सिम दिए हैं।
टैबलेट नहीं जमा होने पर रुकेगा परिणाम
विद्यार्थियों को अपनी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन से पांच दिन के अंदर विद्यालय में टैबलेट, चार्जर, सिम और टैबलेट के साथ मिलना सामान जमा कराना होगा। स्कूल मुखिया और संबंधित कक्षा प्रभारी टेलिफोन के माध्यम से विद्यार्थियों को टैबलेट वापस करने के लिए सूचित करेंगे और स्कूल प्रबंधन समिति निगरानी करेगी कि सभी विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा करा दिए हैं या नहीं। टैबलेट देने से मना करने व गुम होने की स्थिति में स्कूलों को अवसर पोर्टल पर सूची बनाकर अपलोड करनी होगी। ऐसे विद्यार्थियों का परिणाम हरियाणा व सीबीएसई की ओर से रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी और गुम होने पर जमा होगी एफआईआर
विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट गुम या चोरी होने की स्थिति में विद्यार्थी के माता-पिता की ओर से नजदीकी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाने के उपरांत स्कूल मुखिया को अंडरटेकिंग भी देनी होगी और एफआईआर की प्रति भी उपलब्ध करवानी होगी। ऐसे संबंधित विद्यार्थी को नया टैबलेट जारी नहीं किया जाएगा। वहीं, सिम गुम होने पर विद्यार्थी की ओर से स्कूल मुखिया को प्रार्थना पत्र देना होगा।
इन विद्यार्थियों को टैबलेट जमा कराने की जरूरत नहीं
जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि जिन राजकीय उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा तक ही पढ़ाई करवाई जा रही है। साथ ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के पांच दिन के अंदर स्कूल में टैबलेट जमा करवाना होगा। इसी तरह जहां बारहवीं कक्षा तक का स्कूल है, वहां दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट जमा करवाने की जरूरत नहीं होगी।
वर्जन
जिले में राजकीय स्कूलों में दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। विभाग की ओर से स्कूलों में टैबलेट जमा करवाने के लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। अंतिम बोर्ड परीक्षा के पांच दिन के अंदर विद्यार्थी को स्कूल में टैबलेट जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें