फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाइजीरियन की निशानदेही पर सिंथेटिक ड्रग बरामद

विज्ञापन
नशा तस्करी के मामले में पकड़ा गया नाइजी​रियन मबाचा इकेचुकु डेविड: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हेरोइन के साथ पकड़े गए नाइजीरियन सप्लायर से रिमांड के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक और खुलासा किया है। निशानदेही के लिए टीम नाइजीरियन मबाचा इकेचुकु डेविड को दिल्ली के तिलक नगर स्थित उसके किराये के कमरे में लेकर गई तो 294 ग्राम सिंथेटिक ड्रग (एमडीएमए) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, एमडीएमए एक खतरनाक सिंथेटिक नशा है जिसे आमतौर पर युवाओं व ड्रग माफिया के बीच पार्टी ड्रग और लव ड्रग के नाम से जाना जाता है। बड़े-बड़े शहरों में हाई-प्रोफाइल पार्टियों व क्लबों में इसकी भारी मांग रहती है।
विज्ञापन

डीएसपी जगबीर सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अंबाला पुलिस ने पहली बार इतनी भारी मात्रा में एमडीएमए ड्रग पकड़ा है। बताया कि 19 जून से एएनसी टीम को एक सूचना के आधार पर पड़ाव क्षेत्र में जाल बिछाकर बाइक सवार सुरेंद्र (31) और एक महिला को काबू किया था। उसके पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद सामने आया था कि वह दिल्ली में नाइजीरियन से नशे की खेप लेकर आए थे। पूछताछ में डेविड का नाम सामने आया था। तीन दिन पहले डेविड को काबू करने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। डेविड को संग लेकर टीम ने दिल्ली में दबिश दी थी।
-

एफआरआरओ से मांगी रिपोर्ट

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषि पाल ने बताया कि आरोपी डेविड के असली नाम, पते और पासपोर्ट-वीजा की सत्यता की जांच के लिए एफआरआरओ से भी संपर्क कर रही है ताकि उसके भारत में रहने के कानूनी दस्तावेजों को सत्यापित किया जा सके। वहीं पुलिस की प्राथमिकी पूछताछ में आया है कि वह कुछ नशा कैमिकल से खुद तो कुछ विदेशों से मंगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें