फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुटबॉल लीग में योल कैंट ने मारी बाजी

विज्ञापन
लड़कियों की फुटबॉल लीग में टीम की ​खिलाड़ी गोल पोस्ट तक फुटबॉल लेकर जाती हुई। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग की बालिका वर्ग की संभाग स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का बुधवार को अंतिम दिन रहा। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय योल कैंट ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, छावनी द्वितीय स्थान पर रहा। मेजबान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, छावनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन दिवस पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, अंबाला छावनी और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट आमने-सामने थे। यह मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मुकाबले में मेजबान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला छावनी और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। यह मैच शून्य की बराबरी पर समाप्त हुआ।
खेल प्रशिक्षक गौरव ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्राचार्य हरेंद्र सिंह लांबा ने विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समापन समारोह में विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्हें पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें