अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में निर्मित स्वीमिंग पूल का उद्धाटन करते पूर्व मंत्री असीम गोयल व अन्य
अंबाला सिटी। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने रविवार को अपने जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों को 6.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित स्विमिंग पूल की सौगात दी। उन्होंने हुडा कॉम्प्लेक्स सेक्टर-10 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए इस पूल का विधिवत उद्घाटन किया।
गोयल ने कहा कि यह स्विमिंग पूल क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे आमजन और तैराकी में रुचि रखने वालों को सीधा लाभ मिलेगा। श्री कृष्ण सेवा समिति और विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों ने असीम गोयल को पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता का स्वरूप, शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, इस्टेट ऑफिसर नीलम मेहरा और कार्यकारी अभियंता कैलाश मौजूद रहे।