फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-1 स्टाफ ने थाना सेक्टर-9 क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को दो अवैध देसी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने माहिरा ग्रीन (सौंडा रोड) के पीछे दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी प्रिंस कुमार ने भागने की कोशिश की, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया। तलाशी में उसकी जेब से एक 32 बोर देसी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी महेशनगर थाना केशोपुर गांव का निवासी है। वह हथियारों का वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें