त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में चहल पहल जारी है। वहीं मिठाइयों की दुकानों में भी त्योहारी सीजन को देखते हुई विभिन्न तरह की मिठाइयां तैयार की गई है। जिनसे लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है। लेकिन इस बार मिठाइयों पर महंगाई का स्वाद लेना महंगा हो गया है।
ड्राई फ्रूट के लड्डू की डिमांड बढ़ी दिवाली पर मिठाइयों में आ रही मिलावट की शिकायत के चलते ग्राहकों व मिठाइयों के कारोबार पर काफी असर पड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में मिठाई विक्रेताओं द्वारा खासतौर पर ड्राई फ्रूट का लड्डूू तैयार किया गया है। जिसकी बाजारों में काफी डिमांड चल रही है। उनका कहना है कि इस लड्डू को खासतौर पर बादाम, काजू व किशमिश द्वारा तैयार किया गया है। जो ड्राई फूट के साथ साथ मिठाई का भी स्वाद देगा। इसकी कीमत 800 से लेकर 900 रुपये तक रखी गई है।
कच्चे माल का मूल्य बढ़ने मिठाइयों के दामों में हुई वृद्धित्योहारी सीजन पर मिठाइयों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मिठाइयों के रेटों में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। ऐसा करने से त्योहार से सीजन में मिठाइयों का स्वाद फीका लगने लगा है। दुकानदार सन्नी, संजीव का कहना है कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों के कच्चे माल के दामों में इजाफा हुआ है। जिसके चलते मजबूरन मिठाइयों की दामों में पिछले साल की अपेक्षा वृद्धि हुई है।
कम खरीदेंगे मिठाईदिवाली पर बाजार में मिठाइयों की आकर्षक वैरायटियां देखने को मिल रही हैं। परंतु इनके दाम में इजाफा किया गया है। वहीं मिठाइयों की खरीददारी करने आए मंदीप, बलजिंद्र का कहना है कि महंगाई की मार को देखते हुए मिठाइयों की खरीददारी को पिछले साल की अपेक्षा कम कर दिया।
मिठाइयों के मूल्य का विवरणमिठाई कीमत पहले कीमत अबरसगुल्ले 110 से 140 120 से 160गुलाब जामुन 120 से 160 140 से 180चमचम 200 से 220 220 से 240कलाकंद 260 से 280 280 से 300अंगूरी पेठा 140 से 160 160 से 180मिल्क केक 220 से 240 240 से 260मैंगो बर्फी 250 से 270 260 से 280बादाम बर्फी 260 280 खोया पेड़ा 270 से 280 280 से 300पाइन एप्पल बर्फी 250 से 260 260 से 280मिल्की बर्फी 210 से 250 230 से 260पान पेठा 220 से 240 240 से 260चाकलेट लड्डू 320 से 380 340 से 400(भाव रुपये प्रति किलो)