फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वर्ण कौर ने संभाला नप अध्यक्ष का कार्यभार

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करतीं स्वर्ण कौर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष को नप प्रशासक का कमरा दिया है। उनकी नेम प्लेट भी कमरे के बाहर लगा दी हैं।
विज्ञापन

पदभार संभालते ही अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने घोषणा कि कि सभी 32 वार्ड के पार्षदों के साथ मिलकर वो अंबाला छावनी को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष को लेकर नगर परिषद कार्यालय में समारोह का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी कपिल विज के साथ सभी 32 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वर्ण काैर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने छावनी में पहले ही करोड़ो रुपये से विकास कार्य करवा हुए हैं और कुछ भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी उनके नक्शे कदम पर चलते ही वार्ड स्तर पर जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने का काम करेंगे। इसमें स्थानीय पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। जहां भी विकास की दरकार होगी, वहां भी नवनिर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा अंबाला छावनी में बेसहारा गोवंश को सहारा देने का काम, आवारा कुत्तों की समस्या सहित अन्य जो भी जरूरी कार्य हैं वो किए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास को मिलेगी गति
नगर परिषद की अध्यक्ष के तौर पर अब स्वर्ण कौर एक विशेष भूमिका निभाएंगी। पहले जिन कार्यों के लिए फाइलों को मान्यता के लिए मुख्यालय भेजा जाता था, अब वो फाइलें नगर परिषद के तहत गठित की जाने वाली कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी और यहीं से उन पर मान्यता की मोहर भी लग जाएगी। ऐसे में बार-बार फाइल को एक से दूसरे मेज तक भेजने का चक्कर भी खत्म हो जाएगा। वहीं, मुख्यालय की भी दखलअंदाजी बंद हो जाएगी। इसके तहत भी जल्द ही पार्षदों की एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा जोकि विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें