फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमंजस में पुलिस, महसूस हुई थी संदिग्ध की आहट

Sun, 12 Feb 2017 12:11 AM IST
ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक नगर में साइंस कारोबारी और उसकी पत्नी की सोते हुए हत्या करने की घटना के सात दिन गुजर गए हैं, लेकिन अब भी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इसी के चलते फिर से क्राइम विशेषज्ञों व स्पेशल टीम के जांच अफसरों का दल मौका-ए-वारदात पर पहुंचा और फिर से सबूत जुटाए। उधर, पुलिस ने परिजनों के भी फिर से बयान लिए और पोते के बयान पर भी काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को अशोक नगर में अल सुबह सोते हुए बुजुर्ग साइंस कारोबारी और उनकी पत्नी  की घर के बेडरूम में सोते हुए अज्ञात हत्यारों ने तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही पुलिस के लिए ये डबल मर्डर एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

किशोर पोते के लिए बयान, अमसजंस बरकरार
 मृतक साइंस कारोबारी के किशोर पोते ने भी पुलिस को बताया है कि वे छात्र है और घटना से एक रात पहले अपनी दादी के साथ बैठ रात का डिनर ले रहा था। तभी दादी को आभास हुआ कि कोई दबे पांव घर में आया है, इस पर दादी ने उससे कहा कि वे बाहर ड्राइंग रूम में जाए और देखे कि कौन आया है। पुलिस के अनुसार पोते ने बताया कि वे कमरे से बाहर गया और उसने देखा, लेकिन उसे कोई दिखाई नहीं दिया। इस पर उसने दादी को भी बताया, तो दादी ने उसे दरवाजा बंद करके वापस डिनर करने को कहा और उसने भी ऐसा ही किया। अब पुलिस इस बात पर भी विचार कर रही है कि शायद कहीं पहले से ही कोई व्यक्ति घर में दाखिल हो गया हो, जिसने दंपति को हथियारों से गोदकर मार दिया। मगर पोते के बयान के बावजूद भी पुलिस को इस बात भी शंका है कि यदि कोई संदिग्ध हत्या के इरादे से रात को ही घर में दाखिल हो गया था तो वे कारोबारी दंपति को मारने के लिए अल सुबह साढ़े चार बजे तक इंतजार क्यों करेगा? और इस लंबे अंतराल के दौरान वे कहां छिपा था और यदि वे लूट के इरादे से घर में आया था तो उसने रातभर घर में मौजूद होने के बावजूद भी घर का सामान  क्यों नहीं खंगाला? इस तरह के सवाल पुलिस के समक्ष खड़े हैं, जिनका जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन

 दूसरा, पुलिस का कहना है कि ऐसी वारदात के दौरान घटना स्थल पर खून धब्बे कई जगह फैलते हैं, लेकिन जांच के दौरान खूब के धब्बे कई उन जगहों पर दिखाई नहीं दिए, जहां उन्हें होना चाहिए था। दूसरा, पुलिस फिर से उस गाड़ी की जांच की, जिस गाड़ी में परिजन खून से लथपथ दंपत्ति को प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। उधर, महेश नगर थाने के सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह ने कहा कि अभी जांच जारी है, कई तरह के सबूत मौके से और जुटाए गए हैं, कई और पहलुओं पर जांच की गई है। पोते और अन्य परिजनों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि क्राइम विशेषज्ञों की टीम ने फिर से मौका देखा है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें