फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालीस्तान जिंदाबाद लिखे जम्मू कश्मीर के ट्रक को पकड़ा, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खालीस्तान जिंदाबाद लिखे जम्मू-कश्मीर के ट्रक ने अफरा-तफरी मचा दी। आनन-फानन में मोहड़ा के पास वाहन को रूकवाकर तलाशी ली गई। लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रशासनिक स्तर पर सघनता से चालक की, उसके घर की पहचान व ट्रक के दस्तावेजों को परखा गया। संशय समाप्त होने पर पुलिस ने वाहन के शीशे पर फिल्म लगाने का चालान काटकर चालक को जाने दिया। सामने आया है कि मोहड़ा से सामान भरने के लिए आते समय चालक ने धूप से बचने के लिए सामने के शीशे पर फिल्म लगवाई थी। दुकानदार ने गलत संदेश की फिल्म चस्पा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद का यह मामला है। जब पता चला कि पंजाब की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक ने हरियाणा में प्रवेश किया है। वह दिल्ली की तरफ जा रहा है। उसके शीशे पर खालीस्तान जिंदाबाद लिखा है। इसी आधार पर नाकाबंदी करके ट्रक को मोहड़ा के निकट रूकवाया गया। जम्मू-काश्मीर वासी वाहन चालक रूपिंदर सिंह ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए। वाहन की साइड में इंडिया जिंदाबाद व कई अन्य संदेश भी लिखे थे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर से भी स्थिति कंफर्म की गई। मोहड़ा चौकी इंचार्ज एएसआई मांगे राम के अनुसार गलती से ट्रक पर खालीस्तान लिखा गया था। पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद वाहन को फिल्म का चालान काटकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें