फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन थियेटर सहायक लगाने के लिए 30 हजार रिश्वत लेता सुपरवाइजर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में आपरेशन थियेटर सहायक लगाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते ठेकेदार के सुपरवाइजर संजीव कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि सौदा 60 हजार रुपये में तय हुआ था। यमुनानगर के राजेश कुमार की शिकायत पर विजिलेंस एसपी सुरेश कौशिक ने खुद यह रेड की। अस्पताल पार्किंग में आरोपी ने जैसे ही पैसे थामे, उसे रंगेहाथ धर लिया गया। पाउडर लगे पैसे कब्जे में लेने के बाद शिकायतकर्ता व आरोपी के मौके पर ही हाथ धुलवाए गए जोकि लाल हो गए। पीएमओ व मेट्रन कार्यालय में संजीव से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। इस मामले में ठेकेदार व कुछ अन्य कर्मियों पर भी संदेह है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे ट्रामा सेंटर के सामने बनी पार्किंग में राजेश व संजीव आपस में बातचीत कर रहे थे। जैसे ही पैसे थमाए गए, रेड कर संजीव को दबोच लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बौखलाए संजीव ने इधर-उधर निकलने की असफल कोशिश भी की। जेब से पैसे निकालने में आनाकानी भी की। रंग लगे ये पैसे विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने हस्ताक्षर करके संजीव को देने के लिए भेजे थे।
केस के अनुसार राजेश ने छावनी से लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया था। नौकरी की तलाश के दौरान उसकी संजीव से मुलाकात हुई। संजीव ने कहा कि यदि वह 60 हजार रुपये दे तो उसे ओटी असिस्टेंट लगवा देगा। आर्थिक हालत का हवाला देकर राजेश ने इतने पैसे देने में असमर्थता जताई। उसके बाद से उसे लगातार संजीव के फोन आते रहे कि जल्द पैसे लेकर आओ, नहीं तो नौकरी किसी और को मिल जाएगी। अंत में 30 हजार पहले और 30 नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। परेशान राजेश ने विजिलेंस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें