फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सूर्य नमस्कार गतिविधि के तीसरे दिन का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सूर्य नमस्कार गतिविधि के तीसरे दिन का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। कार्यक्रम के संयोजक और खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. अनीश, डॉ. धर्मवीर, डॉ. एसएस नैन, डॉ. तृप्ति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को योग के विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से बताया और सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। संवाद
विज्ञापन

फोटो44
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में छात्र प्रगति एवं पूर्व छात्र सेल की ओर से कॉलेज की पूर्व छात्रा अंजली वधावन को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कॉलेज के छात्रों को प्रेरक वार्ता के माध्यम से प्रेरित करते हुए बताया कि अपने सपनों को साकार करने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें जागते हुए देखना। कॉलेज की छात्र प्रगति और पूर्व छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. तृप्ति शर्मा ने बताया कि आज इस अवसर पर मुख्य वक्ता अंजलि ने न केवल छात्रों को अपने प्रेरणादायक विचारों से संबोधित किया, बल्कि छात्र एवं छात्राओं को शॉल वितरित किए और साथ ही कॉलेज पुस्तकालय में पुस्तकें भी दान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें