फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घरेलू कलह से परेशान रतनगढ़ रोड वासी 26 वर्षीय मोहित ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वीरवार देर दोपहर की इस घटना में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसकी मौत की अधिकारिक पुष्टि की। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। शुक्रवार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब दो साल पूर्व मोहित की शादी हुई थी। उसके बाद से दोनों में थोड़ी अनबन रहने लगी। इसी कारण कलह होती रहती थी। इसी से परेशान होकर मोहित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना का पता चलते ही पूरी कॉलोनी में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मोहित के पिता पुलिस विभाग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें