हरि नगर निवासी विवाहिता ने पंखें से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देररात जब महिला का पति काम से वापस घर लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब किराएदार की मदद से दरवाजा तोड़ा तो पत्नी भारती का शव पंखे से लटका था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
करधान चौकी से एसआई सुखदेव ने बताया कि मृतक भारती के पिता ने अपने बयान में ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। जिसके आधार पर मामले में 174 की कार्रवाई को की गई है। मिली जानकारी अनुसार शादी के छह साल बाद भी बच्चा न होने के कारण भारती मानसिक तौर पर परेशान थी। सोमवार को पति के काम पर जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।