फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अटल कैंसर में किया सफल ऑपरेशन, अब सीएचसी, पीएचसी में जागरूक करेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ऑपरेशन के साथ-साथ जल्द ही जागरूकता का पाठ भी पढ़ाते नजर आएंगे। जिलेभर में कैंसर का शुरुआती चरण में ही खात्मा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। इसके तहत कैंसर विशेषज्ञों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। वे सीएचसी व पीएचसी लेवल पर डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ को अलग-अलग कैंसर के शुरुआती लक्षणों व बचाव के बारे में जागरूक करेंगे।
इतना ही नहीं उन्हें अटल कैंसर केयर केंद्र में दिए जा रहे आधुनिक उपचारों व उपकरणों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा अस्पताल में पहली बार हुए जटिल ऑपरेशनों के बारे में बताया जाएगा, ताकि स्टाफ समझे और आने वाले मरीजों को जागरूक कर सकें। सभी मेडिकल स्टाफ द्वारा कैंप के जरिये भी लोगों को कैंसर से बचाव के बारे में बताया जाएगा। अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान के अलावा बिहार आदि से भी मरीज आ रही है। कई जटिल ऑपरेशन कर अपनी पहचान बनाई गई है।
विज्ञापन

निदेशक ने तैयार किया प्रस्ताव, अब अनुमति का इंतजार

कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा निर्देशक व सीएमओ डॉ. कुलदीप और अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी जाएगी। अक्टूबर माह में इसके शुरू होने के आसार हैं। बाकायदा कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टरों का रोस्टर तैयार होगा, ताकि निर्धारित किया जाए कि कौन सा डॉक्टर कब कैंप लगाएगा। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी किसी तरह से कोई परेशानी न हो। करोड़ों की लागत से तैयार अटल कैंसर केयर केंद्र में ऑन्को सर्जन के अलावा महिला, ईएनटी, प्लास्टिक सर्जन सहित अन्य कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन



कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम तैयार कर लिया गया है। आलाधिकारियों से अनुमति का इंतजार है। कैंसर विशेषज्ञ सीएचसी, पीएचसी लेवल तक जाकर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को कैंसर बारे जागरूक करेंगे।
-डॉ. यशपाल, कार्यवाहक निदेशक, अटल कैंसर केयर केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें