फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित आरोपी काबू, दो वांछित भी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने नशे की खेप बरामद की। बराड़ा स्थित उगाला गांव निवासी श्याम सुंदर को काबू किया। आरोपी से तलाशी के दौरान 5760 नशीली गोलियों व 392 कैप्सूल सहित दो मोबाइल व नकदी बरामद हुई। कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कैंट पुलिस ने एक किलोग्राम 13 ग्राम हेरोइन बरामदगी के पुराने मामले में दो वांछित आरोपियों को काबू किया। जिनकी पहचान कच्चा बाजार निवासी वारिश व बीडी फ्लोर मिल के पीछे राणा पार्क निवासी विक्की के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपी श्याम सुंदर पर बराड़ा थाने में तीन और कुरुक्षेत्र में दो मुकदमे दर्ज हैं।
वांछित मामले में अब तक कुल पांच आरोपी काबू

बता दें कि अंबाला कैंट पुलिस को एक किलोग्राम 13 ग्राम हेरोइन 25/26 जुलाई को आई-20 कार में मिली थी। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित कब्रिस्तान के पास नाकाबंदी कर जली मिल निवासी दिशांत कुमार उर्फ डीके को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी शिवम, अनिल, वारिश, विक्की का नाम सामने आया था। सीआईए-1 ने सभी आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें