फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गंदगी की भेंट चढ़ा उपमंडल कार्यालय

विज्ञापन
अंबाला छावनी उपमंडल कार्यालय ​स्थित लाइब्रेरी के पास बने शौचालय में सफाई के हालात
विज्ञापन
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए उपमंडल कार्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम है। कहीं कुत्ते आराम कर रहे हैं तो कहीं शौचालय गंदे पड़े हैं, लेकिन इसे ठीक करने वाले सफाई कर्मचारी नदारद हैं। हैरानी तो इस बात की है कि इसी गंदगी के बीच अलग-अलग महकमों के विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी रोजाना उपमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना काम निपटा रहे हैं, लेकिन कोई यह पूछने वाला नहीं है कि यहां इतनी गंदगी क्यों है और यह कब साफ होगी।
विज्ञापन

इसके पीछे का कारण यह है कि विभागीय अधिकारियों के कार्यालय साफ हैं, इसलिए उन्हें आमजन से जुड़ी इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है। वहीं, उपमंडल कार्यालय आए अंबाला छावनी के निवासी सुरेश कुमार, गोपाल, राकेश और सतीश ने बताया कि उपमंडल कार्यालय का शायद ही ऐसा कोई शौचालय हो,जहां अव्यवस्थाएं न हों, अगर परिसर की बात करें तो यहां भी चारों तरफ गंदगी ही नजर आती है जो कुत्ते फैलाते हैं। जिनके जिम्मे इस समस्या के समाधान की जिम्मेदारी है वो भी सफाई व्यवस्था से अंजान हैं कि यहां सफाई का ठेका है भी या नहीं। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारियों को सिर्फ अपने-अपने विभाग से ही मतलब है न कि आमजन से जुड़ी इस समस्या से।
यह अव्यवस्थाएं दिखा रही स्वच्छता को आइना
छावनी के उपमंडल कार्यालय के शौचालयों में गंदगी पसरी हुई है। शौचालयों में यूरिनल की सीट भी गंदी है। कहीं सीट से ढक्कन और पाइप गायब हैं। लोगों के बैठने के लिए लगी स्टील की कुर्सियां भी टूट चुकी हैं। मजबूरन लोगों को जमीन पर बैठना पड़ता है। तहसील में लगी लिफ्ट के पास भी गंदगी है। सेंट्रल स्टेट लड़कों की लाइब्रेरी के शौचालय की हालात काफी खस्ता है।
विज्ञापन

वर्जन
पता चला है कि सफाई का ठेका खत्म हो गया है। इसलिए सफाई में कुछ दिक्कत आ रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग इस बारे में ज्यादा बता सकता है।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
वर्जन
हमारा काम भवन के रखरखाव का है, भवन में अगर कोई टूट-फूट होती है तो उसे हम ठीक करते हैं। सफाई से संबंधित काम कार्यालय का है।
रितेश गोयल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, अंबाला।

अंबाला छावनी उपमंडल कार्यालय स्थित लाइब्रेरी के पास बने शौचालय में सफाई के हालात

अंबाला छावनी उपमंडल कार्यालय स्थित लाइब्रेरी के पास बने शौचालय में सफाई के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें