लगातार हो रही बारिश के दौरान अंबाला-जगाधरी हाइवे पर हुए एक सड़क
हादसे में चंडीगढ़ स्थित नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह की
मौत हो गई।
स्वर्ण सिंह अपनी कार में सवार था और उनकी कार अनियंत्रित होकर
पेड़ से जा टकराई। मृतक सब इंस्पेक्टर अंबाला के साहा स्थित गांव मिटठापुर
निवासी है।
साहा पुलिस के जांच अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि सब
इंस्पेक्टर यहां साहा में अपने एक घरेलू काम से आया था। जबकि उसकी ड्यूटी
चंडीगढ़ के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में है।
उनके अनुसार जब वे जगाधरी हाइवे
से गुजर रहा था, तो उस वक्त काफी बारिश हो रही थी। तभी उनकी कार के एक
टायर में पंचर हुआ। इस दौरान कार का नियंत्रण बिगड़ गया, लेकिन चूंकि
बारिश हो रही थी और सड़क भी गीली थी, इसलिए कार ज्यादा अनियंत्रित हो गई और
सीधे कार वहीं हाइवे के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे के दौरान सब
इंस्पेक्टर को बहुत ज्यादा चोटें आई। उन्हे तुरंत कैंट के सिविल अस्पताल
लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया।
इस
दौरान रविवार रात को नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अफसर कौस्तुब शर्मा भी
सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी घटना का जायजा लेते हुए घटना पर शौक
व्यक्त किया। उधर, मृतक सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद परिवार और गांव में
मातम का माहौल है।