फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पोर्टल धीमा चलने से परेशान रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले के 16 कॉलेजों में पहले दिन पोर्टल की गति धीमी होने से अधिकतर विद्यार्थी दाखिले के लिए पंजीकरण नहीं करवा सके। इस दौरान विद्यार्थी साइबर कैफे और कॉलेजों के चक्कर काटते रहे। दोपहर बाद पोर्टल शुरू हुआ। तब तक ज्यादातर विद्यार्थी इंतजार के बाद घर जा चुके थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि पंजीकरण का लिंक जारी होने के बाद मंगलवार को दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उच्च निदेशालय ने एक अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था। इसके बावजूद सोमवार दोपहर दो बजे तक पोर्टल शुरू नहीं हो सका। दोपहर बाद विद्यार्थियों ने पोर्टल पर आवेदन किया तो सिस्टम पर केवल प्रोसेसिंग का ही ऑप्शन आ रहा था। इसलिए सुबह से दोपहर तक इंतजार करने के बाद कई छात्र बिना पंजीकरण करवाए ही वापस लौट गए। बता दें कि जिले में कुल 16 सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज है। जिनमें कुल 9 हजार 524 सीटें है। उच्च निदेशालय के आदेश के अनुसार इनमें दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 8 अगस्त तक जारी रहेगी।
दिनभर इंतजार करते हुए स्टाफ सदस्य और छात्र
सुबह से दोपहर करीब दो बजे तक कॉलेज स्टॉफ और छात्र पंजीकरण के लिए लिंक आने का इंतजार करते रहे। तीन बजे तक लिंक जारी नहीं हुआ तो स्टाफ ने छात्रों को भी जाने के लिए बोल दिया। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। पहला दिन होने के कारण सोमवार को जिले भर के सभी कॉलेजों में दाखिला के लिए पंजीकरण करवाने आए छात्रों की संख्या काफी अधिक थी।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हो जाएगी दस्तावेज जांच प्रक्रिया
मंगलवार से दस्तावेजों के जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो नौ अगस्त तक जारी रहेगी। उच्च निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त को शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 13 से लेकर 16 अगस्त तक चयनित छात्र फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर सकेंगे। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
50 से 100 रुपये तक ली जाएगी पंजीकरण फीस
कॉलेज में दाखिले के लिए छात्राओं व एससी विद्यार्थियों से 50 रुपये और सामान्य वर्ग से 100 रुपये पंजीकरण फीस ली जाएगी। इसके अलावा कट ऑफ लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आता है और वह समय पर फीस जमा नहीं करवाते हैं तो उनसे सौ रुपये लेट फीस ओपन काउंसलिंग के पहले सप्ताह में ली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन के हिसाब से दौ सौ रुपये लगेंगे।
इतने दिनों से दाखिले के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार था। सुबह ही वह साइबर कैफे पर पहुंच गए थे लेकिन आवेदन ही नहीं हो सका। दो घंटे इंतजार के बाद घर लौट आए।
मधु, छात्रा
पोर्टल खुलने का समय सुबह का था लेकिन दोपहर के बाद खुला भी, लेकिन आवेदन नहीं हो पा रहा था। एक साथ पोर्टल पर सैकड़ों छात्रों द्वारा आवेदन करना भी कारण हो सकता है।
सोनिया, छात्रा
दाखिले को लेकर बेहद उत्साहित थी। सुबह से लेकर दोपहर तक कई बार साइबर कैफे संचालक ने साइट को चलाकर देखा, लेकिन आवेदन का ऑप्शन ही नहीं खुल रहा था। मंगलवार को फिर से आवेदन किया जाएगा।
प्रेरणा, छात्रा
करीब ढाई बजे तक तो पोर्टल शुरू नहीं हुआ था। इसके कारण जो भी बच्चे पंजीकरण करवाने के लिए कॉलेज आए थे। उन्हें वापस भेज दिया गया है। अब मंगलवार से पंजीकरण शुरू करेंगे।
विज्ञापन

- राजिंद्र सिंह, प्राचार्य, सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें