फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट बोर्ड के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करेंगे। बोर्ड के स्कूलों में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की जगह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पैट्रन पर पढ़ाई करेंगे। नव वर्ष पर यह सौगात कैंटोनमेंट बोर्ड में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी। बोर्ड ने इस संबंध में प्रक्रिया तेज कर दी है और सीबीएसई की तरफ से स्कूलों के कोड जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही प्रमाणपत्र देकर मान्यता भी प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जमा करवाए जरूरी दस्तावेज : सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करने के लिए बोर्ड ने लगभग छह माह पहले कार्रवाई आरंभ कर दी थी। इस दौरान बोर्ड ने संबंधित चार स्कूलों से जुड़े प्रत्येक आंकड़े को सीबीएसई बोर्ड के साथ साझा किया। इसमें मौजूदा समय में करवाई जा रही पढ़ाई का स्तर भी शामिल है। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों की संख्या व खेल सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी गई जोकि सीबीएसई पैटर्न हासिल करने के लिए आवश्यक होती है। इसके आधार पर ही सीबीएसई बोर्ड की टीम ने स्कूलों को दौरा किया था और इसके बाद कोड देने की प्रक्रिया आरंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें