फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। पहले यह आयोजन खंड स्तर पर होगा। खंड स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे और इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। अगस्त माह में खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जबकि सितंबर माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में राजकीय स्कूलों के नौंवी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी भाग लेंगे और अलग-अलग विषयों पर प्रदर्शनी को प्रदर्शित करेंगे। खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 30 अगस्त के बीच में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर जीते तो मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार : इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम विजेता को 8 हजार, द्वितीय को 6 हजार, तृतीय को 4 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 2 हजार रुपये मिलेंगे। जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 12 हजार, द्वितीय को 10 हजार, तृतीय को 8 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 5 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय को 20 हजार, तृतीय को 15 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें