फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रतिभा खोज में विद्यार्थी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खंड स्तर के बाद अब विद्यार्थी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम दो से लेकर सात दिसंबर तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की देखरेख में कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में किया जाएगा। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी इसमें प्रतिभागिता करेंगे। स्कूलों में खंड स्तर पर कार्यक्रम 22 नवंबर तक करवाया गया। जिला स्तर के कार्यक्रम के लिए विभाग स्थान चिन्हित करेगा।

कक्षा अनुसार होगी प्रतियोगिता

प्रतिभा खोज कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी और सहायक परियोजना समन्वयक पूजा शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर तक स्कूलों में खंड स्तर पर प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिता से खंड स्तर के प्रथम विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तर पर भाग लेंगे। छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक अलग-अलग प्रतियोगिता रखी हैं।
विज्ञापन

छठी से आठवीं कक्षा तक पेंटिंग, नृत्य, संगीत, थिएटर और एकल प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इसी तरह नाैवीं से 12वीं कक्षा के लिए हरियाणवी समूह नृत्य, एकल नृत्य की प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के बाद हर श्रेणी यानि पुरुष और महिला वर्ग से राज्य स्तर पर विद्यार्थी प्रतिभागिता करेंगे। राज्य स्तर पर जिला स्तर के प्रथम विजेता प्रतिभागी ही जाएंगे।
प्रतिभा को खोजना है उद्देश्य

प्रतिभा खोज कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी और सहायक परियोजना समन्यवक पूजा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर एक मंच देना है ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकें। स्कूलों से कई विद्यार्थी अलग-अलग गतिविधि में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विभाग की ओर से भी विद्यार्थियों की प्रतिभा खोजकर उनको बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि पढ़ाई के साथ उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें