फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेटशीट अपडेट न होने से परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र, मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी न होना पड़ गया भारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी न होना पर परीक्षार्थियों पर भारी पड़ गया। बुधवार को फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बकरा मार्केट स्थित केंद्रों पर 12वीं के विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस और आईटी का पेपर देने पहुंचे थे लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें पता चला कि आज परीक्षा ही नहीं है।
इसके बाद छात्र-छात्राओं को मायूस लौटना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह पहुंच गए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद जब उन्हें पता चला कि पेपर स्थगित या पुनर्निर्धारित हो चुका है, तो वे परेशान हो गए।
विज्ञापन

बदली डेटशीट नहीं देखी
फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने परीक्षा की डेटशीट को अपडेट कर दिया था लेकिन संबंधित सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्याें ने बोर्ड की साइट से डेटशीट को री-डाउनलोड नहीं किया, जिसके चलते पुरानी तारीख ही उनके पास रही और छात्र भ्रमित हो गए। परीक्षा केंद्र पर अन्य दिनों की तरह पुलिस बल भी तैनात था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवानी बोर्ड की फ्लाइंग टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने छात्रों को स्थिति समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

साथ ही केंद्र अधीक्षक को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। जब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही किसी स्कूल के प्रधानाचार्य या अधीक्षक ने उन्हें इस चूक की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें