फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के निर्देशों व जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शनिवार को शहर के राजकीय मॉडल टाउन स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव गीतांजलि गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को कानून जानो-बचपन बचाओ के तहत मौलिक अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा, बच्चों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों और सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन अभियान के तहत साइबर धोखाधड़ी से बचने के डिजिटल तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया। मुख्य अतिथि गीतांजलि गोयल ने बच्चों को अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लीगल एड काउंसिल साहिल आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें