फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर में दो दिवसीय वाणिज्य महोत्सव के समापन पर विजेता छात्राएं और - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर में दो दिवसीय वाणिज्य महोत्सव का समापन हुआ। सात और आठ अप्रैल को आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। महोत्सव के पहले दिन पीपीटी प्रस्तुति और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

क्विज़ और टैगलाइन प्रतियोगिताओं में 75 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यूजी पीपीटी में वंशिका सैनी और पीजी में कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में खुशी और टैगलाइन प्रतियोगिता में मनप्रीत अव्वल रहीं। डॉ. राज कुमारी, सोनिया, डॉ. यशपाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की प्रो. मोनिका, डॉ. प्रियंका, प्रो. आशु व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें