फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाप-बेटे पर डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयाल बाग में रंजिश के चलते बाइक सवार युवकों ने कार सवार पिता-पुत्र पर डंडों और ईंटों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में पिता के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पांच नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोल्डन पार्क निवासी 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपने पिता जसविंदर सिंह के साथ पंजाब के लालडू से एक सगाई समारोह से लौट रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी दयाल बाग गुरुद्वारे के पास गली में पहुंची, तभी ब्बयाल निवासी वासू और अक्षय ने अपनी मोटरसाइकिल उनकी कार के आगे अड़ा दी। शिकायत के अनुसार, कार रुकते ही आरोपियों ने पिता-पुत्र को जबरन नीचे उतारा।
विज्ञापन

इसी बीच उनके तीन अन्य साथी अश्विनी, मलकीत और अभिषेक डंडे लेकर पहुंच गए। अश्विनी ने जसविंदर के सिर पर ईंट मारी। इससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। अन्य आरोपियों ने मनप्रीत की भी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते हमलावरों ने कार में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें