पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के माध्यमिक विभाग में कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गर्ल एजुकेशन, लव फॉर ए अर्थ, पॉजिटिव रिलेशनशिप विषय पर विचार रखे। विद्यार्थियों ने बखूबी से अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसके अलावा सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आज के दौर के ज्वलंत विषय बढ़ती सभ्यता सिकुड़ते वन, विश्वशांति, नैतिक मूल्यों का पतन, राष्ट्रीय निर्माण में विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षाप्रद कहानियां सुनाकर अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास करना है। जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना है।
छठवीं कक्षा में शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान, मनदीप द्वितीय, काव्या तृतीय स्थान पर रही। ऐसे ही चौथे स्थान पर अंशिका
पांचवें स्थान पर आस्था रही और सांत्वना पुरस्कार गगनदीप और दक्षिता को मिला। सातवीं कक्षा में मीनू और तायशा ने प्रथम स्थान, सोमिल ने द्वितीय स्थान, हरलीन ने तृतीय स्थान और अदिति और नंदिनी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। आठवीं कक्षा में प्रथम पुरस्कार स्पर्श ने, द्वितीय पुरस्कार संजना ने, तृतीय पुरस्कार समृद्धि और राहत ने सांत्वना पुरस्कार अनन्या और गार्गी ने हासिल किया।