फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर के 768 राजकीय स्कूलों में हुआ पीटीएम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के निर्देशन में सभी 768 सरकारी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक का सफल आयोजन किया गया। पीटीएम में सरकार की ओर से चली मुहिम हर घर तिरंगा के मान-सम्मान, महत्व, उपयोगिता व देश-भक्ति के बारे में बच्चों के अभिभावकों को संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई गई। कई विद्यालयों में इस अवसर पर बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली भी निकाली। इसके साथ विभाग के निर्देशानुसार एक अगस्त से आरंभ होने वाली सैट परीक्षा के बारे में परिचित करवाया गया। इस दौरान अभिभावकों को सैट परीक्षा के लिए बच्चों के पाठ्यक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन

अभिभावकों को सैट परीक्षा में उनके बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिन 200 स्कूलों में डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था है उन स्कूलों में अध्यापकों द्वारा अभिभावकों को डिजिटल बोर्ड का प्रयोग करके दिखाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि कई विद्यालयों में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरपी, एबीआरसी और शिक्षक गणों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर भरपूर बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें