फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को गलत काम के लिए कभी भी प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में स्कूल के 29वें वर्ष के स्थापना दिवस के शुभारंभ पर समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि का स्वागत स्कूल बैगपाइपर बैंड से किया गया। मुख्यातिथि डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि 29 वर्ष पहले जो यात्रा स्कूल ने शुरू की थी, आज एक शानदार स्कूल के रूप में उसने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह इस स्कूल के बच्चों को ओलंपिक में भी देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गलत काम के लिए कभी भी प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है। हमें नशे से नई पीढ़ी को दूर रखना है। हमें सोशल मीडिया की लत से बच्चों को बचाना है। इसके उपरांत आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन ने बच्चों की प्रस्तुति के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने विद्यालय में बनने वाले 265 किलोवाट सोलर सिस्टम का नींव पत्थर रखा। वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

-
116 बच्चों व 10 शिक्षकों से शुरू किया गया था स्कूल


सेवानिवृत्त डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि जो पौधा 1996 में लगाया था। वह आज एक विशाल वृक्ष बन गया है। उन्होंने अपनी कठिन मेहनत और दृढ़ निश्चय से स्कूल की स्थापना की थी। उन्होंने ही स्कूल की नींव रखी थी। इसमें उन्होंने पुलिस विभाग के योगदान को सराहा। उन्होंने बताया कि यह स्कूल 116 बच्चों और 10 शिक्षकों से शुरू किया गया था। उन्होंने विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली के भी योगदान की प्रशंसा की। वहीं, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कार्यक्रम में आए हुए सभी व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षा खेलकूद अन्य गतिविधियों का सदा से ही सामंजस्य स्थापित किया जाता है।

बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यातिथि की ओर से बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले छात्रों को साढ़े तीन लाख रुपये की धनराशि की छात्रवृति प्रदान की गई। डीएवी राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजित सिंह शिखावत, जीएस चोपड़ा, अनिल गुप्ता, ओपी शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें