फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पर विद्यार्थियों ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
अंबाला छावनी के फारूका खालसा स्कूल से दसवीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर देकर बाहर आते विद्यार्थी - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की सोमवार को सामाजिक विज्ञान की अंतिम परीक्षा हुई। यह परीक्षा साढ़े 12 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक हुई। परीक्षा देकर आए अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। वहीं, कुछ गंभीर भी नजर आए। उन्होंने परीक्षा के बारे में विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि सामाजिक विज्ञान के पेपर में 40 प्रश्न आए थे। कुछ ने बताया कि पेपर आसान था तो कुछ ने कहा कि बाहर से प्रश्न आए और कुछ प्रश्न तो समझ नहीं आए। जिसके कारण उन्होंने वह प्रश्न छोड़ दिए।
विज्ञापन

एक्सट्रा क्लास, ट्यूशन और रात की पढ़ाई के कारण सभी पेपर अच्छे हुए
स्वाति ने बताया कि उसने दसवीं कक्षा के पेपर के लिए बहुत तैयारी की, इसका परिणाम यह रहा की उसके सभी पेपर अच्छे गए। वह सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे स्कूल की एक्सट्रा क्लास, दोपहर तीन से शाम सात बजे तक टयूशन, इसके बाद घर का काम थोड़ा आराम करती। इसके बाद सुबह चार बजे से सात बजे तक पढ़ाई की।
तीन प्रश्न बाहर से आए
दीना की मंडी निवासी तन्नू ने बताया कि आज के पेपर में 40 प्रश्न आए थे, जिसमें से उसे दो से तीन प्रश्न बाहर के सिलेबस से आए थे, जो उसे नहीं आते थे। इसलिए उसने उन प्रश्नों को छोड़ दिया। इनके अलावा उसका पेपर अच्छा हुआ।
विज्ञापन

पेपर के लिए की थी पूरी तैयारी
ऋषि ने बताया कि आज का पेपर आसान था, जो पढ़ा था वह सभी आया है। इस पेपर की उसने सारी तैयारी की थी। कोई भी प्रश्न नहीं छोड़ा । सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।
ट्यूशन और यूट्यूब की मदद से अच्छे गए पेपर
केशव ने बताया कि उसने पहले से स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ ट्यूशन और यूट्यूब का सहारा लिया। वह दो से तीन घंटे यूट्यूब पर पढ़ाई करता था। इसका परिणाम यह रहा कि उसके दसवीं के सभी पेपर अच्छे गए।

अंबाला छावनी के फारूका खालसा स्कूल से दसवीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर देकर बाहर आते विद्यार्थी- फोटो : shiv tripathi

Next
AU ऐप में पढ़ें