फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों को मिलेगा रुका भत्ता

विज्ञापन
मिशन बुनियाद केंद्र पर बैठे हुए बच्चे व स्टाफ सदस्य। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन बुनियाद केंद्र पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को रुका किराया भत्ता जल्द ही मिलेगा। विद्यार्थियों को भत्ता देने के लिए निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों को बजट जारी कर दिया है। इससे पहले निदेशालय ने सभी जिलों से बजट डालने के लिए डिमांड थी।
विज्ञापन

अब यह बजट स्कूल प्रधानाचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाता में डाला जाएगा। प्रदेश में करीब 103 बुनियाद केंद्र में 6 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वहीं, अंबाला में पांच बुनियाद केंद्र पर 15 लाख 83 हजार की राशि दी जाएगी।
चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलता है किराया भत्ता
मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ने के लिए कई विद्यार्थी दूर क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से 4 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भत्ता मिलता है। यह भत्ता कई माह से रुका हुआ था। इससे विद्यार्थियों को केंद्र तक पढ़ाई के लिए पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। अब विद्यार्थियों को पिछले सत्र का किराया भत्ता मिलेगा। यह विद्यार्थी अब नौंवी से दसवीं कक्षा में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

इन जिलों में विद्यार्थियों को दी जाएगी इतनी राशि
जिला रुपये
अंबाला 15.83 लाख
भिवानी 15.28 लाख
चरखी-दादरी 5.7 लाख
फरीदाबाद 6.25 लाख
फतेहाबाद 28.2 लाख
गुरुग्राम 10.30 लाख
हिसार 12.12 लाख
झज्जर 6.45 लाख
जींद 16.68 लाख
कैथल 12.68 लाख
करनाल 10 लाख
कुरुक्षेत्र 18.35 लाख
महेंद्रगढ़ 8.34 लाख
नूंह 8.93 लाख
पलवल 6.47 लाख
पंचकूला 13.1 लाख
पानीपत 13.37 लाख
रेवाड़ी 6.0 लाख
रोहतक 10.69 लाख
सिरसा 16.70 लाख
सोनीपत 13.89 लाख
यमुनानगर 16.36 लाख
वर्जन
बुनियाद केंद्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए पिछले सत्र का किराया भत्ता विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। अब यह राशि प्रधानाचार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाता में डाली जाएगी।
विज्ञापन

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें