फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वैसाखी पर लोक संस्कृति के रंग में रंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
- गिद्धा और भांगड़ा डालकर जमाया रंग, बताया गौरवशाली इतिहास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले में वैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगाधरी गेट स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में वैसाखी कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा यास्मिन के वक्तव्य और भव्य वर्मा की ओर से डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि से हुआ। पंज प्यारों की सजीव झांकी ने माहौल को आध्यात्मिक बनाया। वहीं, परनीता ने जलियांवाला बाग के शहीदों को याद कर सबको भावुक कर दिया।
विज्ञापन


हेरिटेज क्लब की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी और हस्त-पंखे बनाने की प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। संगीत विभाग के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गिद्धा और भांगड़ा डालकर पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी समृद्ध, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं। मंच संचालन चौथी कक्षा की अमृत ने किया।

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व गणमान्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें