शहजादपुर अनाज मंडी गेट पर मेनुअल गेट पास काटते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। शहजादपुर अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल ने दम तोड़ गया। ऑनलाइन गेट पास कटने की प्रक्रिया ठप होने से मंडी के गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं, जिससे मुख्य मार्ग पर भी आवाजाही बाधित रही। सुबह से ही ई-खरीद पोर्टल का सर्वर कभी साइट चंद मिनटों के लिए खुलती तो कभी घंटों बंद हो जाती। स्थिति यह थी कि एक गेट पास काटने में एक से दो घंटे का समय लग रहा था। बेरपुरा के किसान निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें सिर्फ एक गेट पास के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं, किसान बलजिंदर सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि अधिकारी सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ते रहे। मार्केट कमेटी सचिव अफसर सिंह ने बताया कि किसानों की असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया ताकि मंडी की व्यवस्था सुचारू रहे।