फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महोत्सव में 6 खंडों के विद्यार्थियों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

Wed, 02 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पीकेआर जैन प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य के साथ मौजूद विजेता प्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव (कल्चर फेस्ट-2026) का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी 6 खंडों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणवी लोकनृत्य, संगीत व अन्य सांस्कृतिक विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। डीईओ सुधीर कालड़ा ने कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप जिला शिक्षा अधिकारी मोनिका, जिला परियोजना अधिकारी सीमा, खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह और जिला समन्वयक अमी सिंह की अहम भूमिका रही। शिकायत निवारण समिति में प्राचार्या अंजना बजाज, आशीष अग्रवाल व राजेश पराशर ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें