फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मिली सराहना

Sat, 22 Nov 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी के विज
विज्ञापन
अंबाला। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा मुख्यातिथि रहे। बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विभिन्न सात थीम में विभिन्न विद्यालयों के खंड स्तर पर विजेता रहे कुल 126 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्र इस प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के विज्ञान और गणित के मॉडल बनाकर लाए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना एवं जागरूकता पैदा करना रहा।
विज्ञापन



इन मॉडल में यह टीम रही विजेता
अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प : पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उगाला से जतिन प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नन्योला से अरमान द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर से राशि तृतीय रही।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता : राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बराड़ा से रमनीक सैनी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर से लेखिका द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजोखरा से आर्यन तृतीय रहे।
विज्ञापन


उभरती हुई प्रौद्योगिकियां : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी से समर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी से तान्या द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसेहड़ी से अभय मुखीजा तृतीय रहे।

सतत कृषि : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी से ललिता प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट से सिमरजीत कौर द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से सुखप्रीत कौर तृतीय रही।

गणितीय मॉडलिंग : राजकीय उच्च विद्यालय दानीपुर से रजनी प्रथम, राजकीय मॉडल स्कूल डडियाना से हर्ष द्वितीय व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर से वंशिका तृतीय रही।

हरित ऊर्जा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी से बेबी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजोखरा साहिब से दिया द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुलतानपुर से मनीषा तृतीय रही।

जल संरक्षण एवं प्रबंधन : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से वरदान प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीहटा से भावनेश द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसेहड़ी से नितिन सिंगला तृतीय रहे।

डीईओ ने माॅडल का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से की बातचीत
प्रदर्शनी में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने प्रदर्शनी में दर्शाए गए मॉडल से संबंधित सभी बच्चों से वार्तालाप भी किया। जिससे सभी प्रतिभागियों को बहुत प्रोत्साहन मिला। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों से विकसित भारत संकल्प में ईमानदारी से अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग और संपूर्ण देखरेख डीएमएस सुशील अरोड़ा, कार्यकारी डीएसएस विवेक मिश्रा और गणित प्राध्यापक मुकेश मित्तल ने किया। कार्यक्रम की सफलता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग की प्रधानाचार्या रीटा देवी व समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। जिला विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में कुल 14 सदस्य शामिल रहे। प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों के बैंक खातों में डीबीटी माध्यम से इनाम की राशि भेजी जाएगी। विजेताओं को डीईओ सुधीर कालड़ा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छावनी के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी के विज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें