अभिभावकों ने स्कूल के बाहर काटा वबाल, एग्जाम रद्द
- फोटो : Amar ujala
शनिवार को जगाधरी रोड स्थित एसडी विद्या स्कूल के बाहर एंट्रेंस परीक्षा को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। ऐसे में गुस्साएं अभिभावकों ने मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मैनेजमेंट पर मनमानी करने के आरोप भी लगाएं। उधर, अभिभावकों द्वारा स्कूल के बाहर हंगामे की सूचना पाकर एसीपी सुरेश कौशिक, इलाका पुलिस व जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने अभिभावकों से मामले की जानकारी ली और साथ ही स्कूल मैनेजमेंट को परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए। जिसके बाद मैनेजमेंट व अभिभावकों के मामले को शांत करवाया। वहीं अभिभावकों का आरोप था कि ग्यारहवीं कक्षा के एंट्रेस परीक्षा के मामलों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका डाली हुई है और जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से भी एंटे्रस परीक्षा न लेने के निर्देश दिए जा चुके है। उसके बावजूद स्कूल मैनेजमेंट मनमानी करते हुए एंट्रेस परीक्षा ली रही है और इसके साथ ही फीस वृद्धि में मनमानी करती है।
दूसरी ओर, स्कूल की प्रिंसिपल नीलइंद्रजीत संधू का कहना है कि ये एंट्रेस एग्जाम छात्रों का आइक्यू लेवल चेक करने के लिए किया जाता है और इसका परीक्षा से कोई सबंध नहीं है। अभिभावकों ने स्कूल के बाहर करीबन दो घंटे तक हंगामा जारी रखा। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह ने मैनेजमेंट को एंट्रेस परीक्षा रद्द करने के निर्देश दिए।