फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: छात्र के सीने पर चाकू से हमला, खेत से घर छोड़ने की बात हुए कहासुनी; खानपुर मेडिकल में चल रहा इलाज

Sat, 27 Jul 2024 11:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

 गांव बनवासा के सुनील ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिन व वंश जामुन खाने के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान प्रिंस व सन्नी बाइक पर आए और सुनील के बेटे जतिन से कहा कि सन्नी को अपने साथ गांव ले जाना। जब वंश ने मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
थाना बरोदा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गोहाना के गांव बनवासा में घर छोड़ने से मना करने पर दो युवकों ने छात्र के सीने पर चाकू से वार कर दिया। घायल का खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायल के पिता के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 गांव बनवासा के सुनील ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिन व वंश जामुन खाने के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान प्रिंस व सन्नी बाइक पर आए और सुनील के बेटे जतिन से कहा कि सन्नी को अपने साथ गांव ले जाना। जब वंश ने मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई और प्रिंस ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर जतिन के सीना वार कर दिया। हमलावर घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराकर भाग गए। जहां उसे खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। सुनील का आरोप है कि बेटे को चाकू मारने की बात घर नहीं बताने की धमकी दी गई है। घायल का खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

अधिकारी के अनुसार
बनवासा गांव में छात्र को चाकू मार कर घायल करने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें