फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते छात्र पर हमला, 3 बाइक पर आए युवकों ने फोड़ा सिर

विज्ञापन
मारपीट में घायल छात्र को अस्पताल लेकर जाते स्थानीय दुकानदार - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कस्बा के महाराणा प्रताप चौक पर गुरुवार दोपहर हेयर कटिंग सेलून में बैठे रमी नामक छात्र पर हमला हो गया। तीन बाइक पर आए युवकों ने आते ही लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में छात्र का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के दो छात्र गुटों में पिछले दिनों कहासुनी के बाद नौबत मारपीट पर समाप्त हुई थी। इसे लेकर दूसरे गुट के छात्र मौके की तलाश में थे। पुरानी रंजिश के तहत ही उन्होंने रमी की तलाश की और उसे अकेले देखकर उस पर टूट पड़े। रमी के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह घटना स्थल पर ही चक्कर खाकर गिर गया। स्थानीय दुकानदारों की सहायता से घायल रमी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस की पीसीआर सीएचसी पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
करेंगे सख्त कार्रवाई
छात्रों का विवाद मेरे संज्ञान में आया है, मैंने अभी कल ही प्रभार संभाला है, शीघ्र स्कूल और कॉलेज में अवकाश के समय पीसीआर खड़ी करने के अतिरिक्त पुलिस की गश्त को बढ़ाएंगे, मैं स्वयं भी गश्त करने के साथ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, थाना प्रभारी बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें