फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताली कर्मियों ने मुंडन करवा जताया विरोध

विज्ञापन
नारायणगढ़ में मुंडन करवाकर रोष प्रकट करते सफाई व दमकल कर्मी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। दमन और उत्पीड़न से कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, यह आंदोलन अब और तेज होगा। दमकल एवं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 30वें दिन पालिका कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध स्वरूप दमकल कर्मी रसीद अहमद और सफाई कर्मी वीरेंद्र कुमार ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी और तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू के राज्य सचिव सतीश सेठी ने कहा कि महामारी में जान जोखिम में डालने वाले इन कोरोना योद्धाओं को एस्मा से डराया नहीं जा सकता। जब फायर व सफाई सेवाएं अति आवश्यक हैं, तो इन कर्मचारियों की नौकरी कच्ची क्यों है? फायर यूनियन प्रधान सुदेश कुमार व सफाई नेता सागर ने चेताया कि जब तक सभी कच्चे कर्मियों को पक्का नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें