फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल जारी, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Fri, 04 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने व हीरे के गहनों पर सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में अंबाला के सर्राफा कारोबारियों ने दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया को ज्ञापन सौंपा। उधर, हड़ताल के दूसरे दिन भी सर्राफा कारोबारियों ने हड़ताल की और नारेबाजी की। उधर, अंबाला कैंट, नारायणगढ़, बराड़ा में भी कारोबारियों ने हड़ताल रखी।
विज्ञापन

अंबाला सिटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वीरवार को अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया को दिल्ली पहुंचकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम ज्ञापन सौंपा। कारोबारियों ने इस दौरान एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग की। कारोबारियों ने कहा कि बजट सत्र 2016-17 में आपने सोने और हीरे पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने का काम किया है। इस क्षेत्र में गांव, कस्बों और शहरों में छोटे-छोटे करोड़ों कारीगरों के लिए काफी मुश्किल खड़ी होगी। उनके लिए एक्साइज एक्ट के तहत रिकार्ड रखना संभव नहीं है। भाजपा की सरकार ने वायदा किया था कि सत्ता में आने पर इंस्पेक्टरी राज को खत्म किया जाएगा, लेकिन अब सरकार बनने के बाद वायदे के बिल्कुल विपरीत किया जा रहा है। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान नरेश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, लक्की अग्रवाल, स्वपन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कैंट के सर्राफा कारोबारियों ने भी हड़ताल के दूसरे दिन प्रतिष्ठान बंद रखे। कारोबारियों ने साफ कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर एक तरह से कारोबारियों पर बोझ डाला है। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान होगा, जबकि सबसे ज्यादा छोटे कारोबारी प्रभावित होंगे। कारोबारियों ने कहा कि सरकार इस फैसले को जल्द से जल्द वापस लें।
विज्ञापन

उधर, बराड़ा में हुई स्वर्णकार संघ की बैठक में कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले की निंदा की। प्रधान रोशन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में सोने के गहनों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी को वापस लिया जाए। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार देश पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहा है व महंगाई चरम पर है। ऐसे में सरकार से आमजन व व्यापारी आर्थिक पैकेज, अनुदान व राहत की घोषणा की उम्मीद लगाये बैठे कारोबारियों पर वज्रपात किया गया। इस अवसर पर सचिन सिंगला, अमन गर्ग, संदीप जैन, टीूट कौशल, मदन लाल, दर्शन लाल मसोन सहित भारी सं या में पदाधिकारी एवं संघ सदस्य मौजूद रहे।
इसी तरह स्वर्णकार संघ नारायणगढ़ ने वीरवार को एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम सौपा। ज्ञापन में स्वर्णकार संघ ने प्रस्तावित उत्पाद कर का विरोध करते हुए इसे अव्यवाहरिक बताया। सर्राफा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पूर्व यूपीए सरकार ने भी चार वर्ष पहले इस कर को लगाने का प्रयास किया था, लेकिन विरोध के बाद यह प्रस्तावित वापस ले लिया गया था। इस दौरान सर्राफा करोबारी नरेश वर्मा, शमशेर वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, सतीश थापा, देशबंधु, शुभम वर्मा, हैप्पी, प्रवीन वर्मा, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें