फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालाबाजारी पर सख्ती, 18 घरेलू सिलिंडर किए जब्त

विज्ञापन
कैंट में दुकान से घरेलू सिलिंडर जब्त करती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
जिले में 25 एजेंसियों पर 740 लोग लाइनों में, 38 बार गैस एजेंसियों में हुई जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को चार टीमों ने विशेष अभियान चलाकर दुकानों और ढाबों पर घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी की जांच की गई। इस दौरान अंबाला शहर से 4, छावनी क्षेत्र से 11 और बराड़ा क्षेत्र से 3, यानी 18 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए।
वहीं जिले की विभिन्न एजेंसियों पर औसतन 740 लोग हर वक्त कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। जिले में 3.30 लाख गैस कनेक्शन धारक हैं, जिनकी आपूर्ति का जिम्मा 25 एजेंसियों पर है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले की औसत दैनिक बिक्री 9,016 सिलिंडर है, जबकि वर्तमान में उपलब्ध स्टॉक केवल 7,381 सिलिंडर ही है। राहत की बात केवल यह है कि 6,428 सिलिंडर अभी ट्रांजिट (रास्ते में) हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही 19 किलोग्राम के स्टॉक में 234 सिलिंडर हैं और रोजाना की औसत बिक्री 233 है। गैस की कालाबाजारी रोकने और स्टॉक की निगरानी के लिए एएफएसओ व फील्ड स्टाफ अब तक गैस एजेंसियों की कुल 45 बार औचक चेकिंग कर चुका है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने जनता से अपील की है कि वे सिलिंडरों का अनावश्यक भंडारण या कालाबाजारी न करें और अफवाहों से बचें।
अस्पतालों और स्कूलों को प्राथमिकता
अधिकारियों की मानें तो अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में आपूर्ति सुचारू रखने पर जोर दिया जा रहा है। एमएम अस्पताल मुलाना व सादोपुर के यहां से प्राप्त डिमांड के आधार पर रोजाना 24 सिलेंडर जारी किए जा रहे हैं। वहीं सरकारी संस्थानों में जिले के 70 सरकारी अस्पतालों और 293 सरकारी स्कूलों में मांग का 100 प्रतिशत हिस्सा प्राथमिकता पर सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों का गठन
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि इस समय कोई भी गैस सिलिंडरो की कालाबाजारी न करें, इसके लिए टीमें भी गठित की हैं। जो नियमानुसार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ढाबा संचालक, रेस्तरां यदि घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग मिलता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोई फेक बुकिंग से संबंधित शिकायत को उपभोक्ता डायल 112 व नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दे सकता है जिसकी की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


जिला में स्टॉक की स्थिति

कंपनी एजेंसियां 14 किग्रा स्टॉक औसत बिक्री कवरेज (दिनों में)
बीपीसीएल 13 3734 4491 1.4

एचपीसीएल 3 417 1285 1.39

आईओसीएल 9 3230 3240 1.8

कुल 25 7381 9016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें