फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट, सफाई की ज्यादा शिकायतें : विधायक

विज्ञापन
शहर ​स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक निर्मल सिंह ने जनता की समस्या सुनते हुए। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक निर्मल सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने शहर में सफाई न होने, स्ट्रीट लाइट खराब होने, नगर निगम, बिजली निगम से जुड़ी शिकायत रखी। दरबार में करीब 30 शिकायत आईं। इन शिकायतों के समाधान के लिए विधायक ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कहा कि नगर निगम अब जनसेवा का केंद्र नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। लोग निगम दफ्तरों में अपनी शिकायतों को लेकर चक्कर काट रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही। अफसरों में जवाबदेही का अभाव है। शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनमें हादसे आम हो गए हैं। स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं। पेयजल संकट और बिजली कटौती से जनता परेशान है।
पत्थर की राजनीति के पीछे भ्रष्टाचार की गूंज

विधायक ने पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में विकास का मतलब सिर्फ पत्थर रखने से रह गया है। चाहे कोई योजना शुरू हो या नहीं, नेता जी बस शिलान्यास करने पहुंच जाते हैं। इन पत्थरों के पीछे जो असली मकसद है वह भ्रष्टाचार है। काम कम, दिखावा ज्यादा हो रहा है। विधायक निर्मल सिंह ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल नौरंगराय सरोवर का कार्य अभी तक कार्य अधूरा है। उन्होंने हाल ही में हरियाणा सरकार और एंटी करप्शन ब्यूरो को पत्र लिखकर सरोवर में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन इतने गंभीर विषय पर भी सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें