फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं का स्टॉक बरामद

Mon, 30 Jun 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ड्रग अधिकारियों ने सीआइए-टू के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली व अन्य दवाएं बरामद की है। बरामद किए सामान में गर्भपात करने वाली किटें भी शामिल हैं। सारा सामान सील करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जब्त सामान के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे गए हैं। महेश नगर थाने के पास स्थित एक दुकान से पकड़ी गई दवाओं में लोमोटिल की 32 हजार गोलियां, एलपराजालम की 7 हजार गोलियाें, फार्टविन के 500 इंजेक्शन, 200 सिरप के अलावा 11 गर्भपात करने वाली किटें बरामद की गई।

इस संबंध में नन्हेड़ा गांव के जसबीर सिंह को एनडीपीएस एक्ट तथा एमपीटीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करके गिरफ्तार किया गया है। ड्रग कंट्रोलर सुनील दहिया ने पकड़ में आई दवाओं व की गई कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन


ड्रग अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि महेश नगर थाना के पास नन्हेड़ा का एक व्यक्ति अवैध ढंग से नशीली व अन्य प्रतिबंधित दवाओं को होलसेल पर बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना के बाद ड्रग अधिकारियों ने सीआइए-टू की मदद से जसबीर की दुकान पर छापा मारा तो वहां से अवैध दवाओं का भंडार बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सारे सामान को सील करके मालखाने  भेज दिया गया है और सैंपल लेकर लेबोरेटरी में  भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि अदालत में दोष सिद्ध होने पर आरोपी को दस साल से ज्यादा की कैद की सजा हो सकती है। पूरे आपरेशन में कार्रवाई में अंबाला के ड्रग कंट्रोलर सुनील दहिया, अंबाला छावनी के ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रावर व पंचकूला के प्रवीण कुमार तथा सीआइए-टू के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें