फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहे और खान-पान पर दें विशेष ध्यान : डॉ. पल्लवी राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दिनों में बच्चों में तनाव अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान बच्चों के खान-पान की ओर विशेष ध्यान रखने की जरूर होती है। परीक्षा के एक दिन पहले और परीक्षा के दिनों में बच्चों के खान-पान पर विशेष तौर पर ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। इस संबंध में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर पल्लवी राणा ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिनों में बच्चे अपनी सारी ऊर्जा पढ़ाई में लगा देते हैं। इस दौरान उन्हें पौष्टिक खान की आवश्यकता होती है। जिससे शरीर को ताकत मिलती रहे। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि बच्चे जब परीक्षा की तैयारी कर रहे तो उस वक्त अभिभावक बच्चों को पौष्टिक खाना खिलाए, ताकि शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहे और ऊर्जा से भरा रहे।
विज्ञापन

शहजादपुर की खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने बताया कि परीक्षा के दिनों में बच्चे तनाव में आ जाते है। जिससे उनके शरीर और परीक्षा की तैयारी पर भी प्रभाव पड़ता है। बच्चे तनाव मुक्त रह कर परीक्षा की तैयारी करें और अभिभावकों को भी चाहिए कि वह उन पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। अध्यापक भी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें तनाव मुक्त रहने के टिप्स दें। खासकर बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों पर अनावश्यक दबाव में आ जाता है। परीक्षा के दौरान एक अच्छा अध्ययन कार्यक्रम (स्टडी शेड्यूल) बनाना, ब्रेक लेना और शांत रखने वाली तकनीकों का अभ्यास करके तनाव से बचा जा सकता है। परीक्षा समाप्त होने पर सहपाठियों से तुरंत प्रश्नों पर चर्चा करने से बचें। परीक्षा समाप्त होने के बाद सकारात्मक रूप से आनंददायक कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें