अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर कर्मचारी मूर्ति स्थापित करते हुए। प्रवक्ता
अंबाला। महाराणा प्रताप की प्रतिमा को सदर बाजार के फव्वारा चौक पर स्थापित कर दिय गया है। प्रतिमा का अनावरण 9 मई को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बुधवार को उन्होंने स्थापना स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख की राशि नगर परिषद को जारी की थी। जयपुर के मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा तैयार की गई यह धातु की प्रतिमा साढ़े 12 फुट ऊंची और इसका वजन करीब 16 क्विंटल है। संवाद