फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेंट जोसेफ स्कूल के गेट निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेंट जोसेफ स्कूल के गेट निर्माण कार्य को नगर निगम टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। दोपहर से पहले नगर निगम की टीम स्कूल गेट पर पहुंची और यहां पर चल रहे गेट के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस संबंध में नगर निगम में शिकायतकर्ता कोमल ने शिकायत की। निगम ने इसकी शिकायत पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कोमल ने बताया कि सेंट जोसेफ स्कूल के गेट नंबर-3 पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस स्कूल का नक्शा नगर निगम अंबाला से अप्रूव्ड नहीं है। कोमल ने बताया कि इस बारे में नगर निगम अंबाला ने उनको एफिडेविट पर लिखकर भी दिया है कि स्कूल का नक्शा नगर निगम अंबाला से अप्रूव्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि स्कूल बिना निगम की मंजूरी के अवैध निर्माण कर रहा है। इस शिकायत पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने स्कूल का निर्माण कार्य रोक दिया।
वहीं, सेंट जोसेफ स्कूल की संचालक किरण बनर्जी ने बताया कि वह स्कूल में नए गेट का निर्माण नहीं कर रहे थे। दमकल विभाग की गाड़ी गेट के अंदर पूरी-पूरी आ रही थी, इसलिए दमकल विभाग से अधिकारी ने उनको कहा था कि गाड़ी के लिए गेट चौड़ा किया जाए। वह गेट को चौड़ा कर रहे थे। निगम ने कार्य बंद नहीं करवाया है। हमने खुद ही कार्य बंद कर दिया था, क्योंकि उनका गेट अभी बनकर नहीं आया। गेट में कुछ समस्या आ गई।
विज्ञापन

वर्जन
सेंट जोसेफ स्कूल में गेट संबंधित अवैध निर्माण करने को लेकर मामला उनके संज्ञान में आया था। शिकायत मिलने के बाद निगम ने कार्य को फिलहाल रुकवा दिया है। उन्होंने अभी चार्ज लिया है। वह मामले से जुड़े दस्तावेज चेक करेंगे। इसके बाद नियमानुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपक सपरा, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें