फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीट विकल्प में कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में बची सीट के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में बुधवार को आखिरी दिन सीट विकल्प भरे गए।
विज्ञापन

सीट विकल्प में अभ्यर्थी सबसे ज्यादा कंप्यूटर, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कोर्स भर रहे हैं। पहले 10 से ज्यादा विकल्प में इन कोर्स को भरा जा रहा है। पहली काउंसलिंग में भी इन कोर्स में ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिली थी। वहीं 25 जुलाई शाम पांच बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित होगा।
26 से 29 जुलाई तक सीट आवंटित होने वाले संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि बुधवार को सीट विकल्प भरने का आखिरी दिन रहा। गुरुवार 25 जुलाई शाम 5 बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


आज होगा सीट आवंटन का परिणाम घोषित

दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट विकल्प भरने का कार्य 24 जुलाई रात 11:59 बजे तक किया गया। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 25 जुलाई शाम 5 बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसको आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर देख सकते है व अपना प्रोविजनल सीट आवंटन का लेटर प्रिंट कर सकते है।

कल से संस्थान में ले सकेंगे दाखिला

आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाना होगा, जहां पर उसको सीट का आवंटन होगा। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए, जो उसके प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में लिखे हुए है। जो आवेदक 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।

वर्जन

बुधवार को सीट विकल्प भरने का आखिरी दिन रहा। संस्थान में सीट विकल्प भरने के लिए कंप्यूटर डेस्क भी स्थापित किए। 25 जुलाई को सीट आवंटन का परिणाम घोषित होगा। दूसरी काउंसलिंग में संस्थान की सभी सीट भरने की संभावना है। इस वर्ष दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों में ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भी दाखिले लेने के लिए संस्थान में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें