फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुभाष पार्क में बनेगा स्क्वैश कोर्ट, डिजाइन तैयार

विज्ञापन
नगर परिषद के सलाहकार द्वारा तैयार किया गया स्कैश कोर्ट का डिजाइन। नप
विज्ञापन
- मान्यता के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। सुभाष पार्क में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर परिषद ने स्क्वैश कोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की ओर से नियुक्त सलाहकार एजेंसी ने परियोजना का कॉन्सेप्ट डिजाइन तैयार कर नगर परिषद को सौंप दिया है। नगर परिषद की ओर से इस परियोजना के लिए कंसल्टेंट एजेंसी को 28 मार्च 2025 को वर्क ऑर्डर जारी किया था। लंबे समय से खिलाड़ी और खेल प्रेमी पार्क में इस आधुनिक सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। एजेंसी की ओर से डिजाइन जमा किए जाने के बाद अब खेल प्रेमियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, कॉन्सेप्ट डिजाइन फाइनल होने के बाद अब अनुमानित लागत तैयार की जा रही है। इसमें कोर्ट के निर्माण में लगने वाली सामग्री, आधुनिक लकड़ी के फर्श और अन्य तकनीकी बारीकियों पर आने वाले खर्च का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। अनुमानित लागत तैयार होते ही इसे प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


अंबाला में होगा पहला
अंबाला में यह अपनी तरह का पहला स्क्वैश कोर्ट होगा। जिले में अभी इस प्रकार का कोर्ट कहीं नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी प्रतिभा को दर्शा पाएंगे। स्क्वैश कोर्ट में पेशेवर कोच भी रखे जाएंगे जो खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने का काम करेंगे।
विज्ञापन



सुभाष पार्क में स्क्वैश कोर्ट का कॉन्सेप्ट डिजाइन मिल चुका है। फिलहाल अनुमानित लागत तैयार की जा रही है ताकि जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य धरातल पर उतारा जा सके।

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें