फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयु सीमा पर रहेगी सख्ती, चार कैटेगरी में होंगे मुकाबले

Mon, 18 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
सकेंतात्मक चिह्न - फोटो : logo
विज्ञापन
स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से आयोजित की जाने वाले स्कूल नेशनल गेम्स में आयु सीमा पर सख्ती रहेगी। इसके लिए फेडरेशन ने कागजी कार्रवाई भी मांगी है, ताकि आयु सीमा को लेकर कोई फर्जीवाड़ा न हो सके। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए पेपर वर्क पूरी तरह से तैयार करवाने होंगे नहीं तो खिलाड़ियों की भागीदारी पर तलवार लटक सकती है। 
विज्ञापन


स्कूल नेशनल गेम्स के लिए फेडरेशन ने आयु सीमा को लेकर सख्ती की है। इसके लिए फेडरेशन ने यह नियम सार्वजनिक किए हैं, ताकि स्टेट की टीम बनाते वक्त खिलाड़ियों के पेपर वर्क पूरे हो सकें। इसके लिए सारी कागजी कार्रवाई को पूरी तरह से क्लीयर किया गया है। इसका मकसद आयु को लेकर उठने वाले विवादों को पूरी तरह से खत्म करना है। स्कूल नेशनल के साथ-साथ यह नियम इससे नीचे के लेवल पर आयोजित होने वाली गेम्स में भी रहेंगे। 
फेडरेशन की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार सब मिनी ग्रुप में आयु सीमा 11 साल रहेगी, जबकि खिलाड़ी पांचवीं कक्षा या इससे नीचे हो। इसी तरह मिनी कैटेगिरी में आयु सीमा 14 साल या इससे कम रहेगी, जबकि खिलाड़ी कक्षा आठवीं या इससे कम में होना चाहिए। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में आयु सीमा 17 वर्ष या कम रहेगी, जबकि खिलाड़ी की कक्षा दसवीं या इससे नीचे होनी चाहिए।  इसी प्रकार सीनियर वर्ग में आयु सीमा 19 साल या इससे कम रखी है, जबकि कक्षा 12वीं या इससे कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कागजात की होगी चेकिंग 
स्कूल गेम्स को लेकर कागजों को लेकर अलर्ट होना होगा। ब्लाक लेवल से लेकर नेशनल तक यही नियम कानून मान्य होंगे। इसके लिए ऑनलाइन एंट्री फार्म, कवरिंग लेटर, इलेजिबिलिटी क्राइटेरिया, बर्थ सर्टिफिकेट, पिछले साल की मार्कशीट आदि जमा करवानी होंगी। साथ ही इसे अटेस्ट भी करवाना होगा जबकि कुछ कागजात पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर भी होने चाहिए। 

 नियमों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। जल्द ही गेम्स को लेकर बैठक होगी। इस बैठक के बाद स्कूलों की ओर से एंट्री आएंगी। इसमें इन नियम पूरी तरह से वेरिफाई होंगे। यदि कहीं कोई कमी होगी तो उसे रद्द भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

- नितिन सभरवाल, सर्कल इंचार्ज शिक्षा विभाग (खेल) अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें