फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच वीरवार और शुक्रवार को चलेंगी विशेष ट्रेनें

Wed, 22 Oct 2025 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छठ पर्व पर चंडीगढ़ सहित अंबाला से उत्तरप्रदेश जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की अनुमति प्रदान की है जोकि वीरवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलेंगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04230 का संचालन चंडीगढ़ से 23 अक्तूबर को सुबह 9:50 बजे किया जाएगा जोकि 10:40 बजे अंबाला कैंट और रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04229 का संचालन 22 अक्तूबर को लखनऊ से रात 9 बजे किया जाएगा जोकि अगले दिन सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन नंबर 04232 चंडीगढ़ से 24 अक्तूबर को सुबह 9:50 बजे रवाना होकर 10:40 बजे अंबाला कैंट और रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जबकि 04231 लखनऊ से 23 अक्तूबर को रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोनों विशेष ट्रेनों का ठहराव बीच रास्ते अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशनों पर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें